आज दिनांक २० दिसंबर को नव चेतना विधायलय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विधायक श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने नृत्य, नाटक और गीतों के माध्यम से सभी का मन मोहा। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री श्री गिरीश डोभाल जी ने बच्चो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की और उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए साल भर शिक्षकों और बच्चो की मेहनत को सराहाया | उन्होंने कहा हर विद्यालय काल के भारत की नीव धर रहा है |